विशेष गहन पुनरीक्षण के दूसरे चरण की तैयारियां तेज
टिहरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के दूसरे चरण की तैयारियों के तहत धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र की तहसील कंडीसौड़ में अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में नोटिस जारी करने, वितरण, सुनवाई प्रक्रिया तथा निर्वाचन सामग्री के प्रबंधन से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि पुनरीक्षण की समस्त कार्यवाही समयबद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से पूरी की जाए। साथ ही निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण निर्धारित समयसीमा में सफलतापूर्वक पूरा करने पर जोर दिया गया।