गुरू पूर्णिमा पर विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / भुवन बिष्ट,
रानीखेत। गुरू पूर्णिमा का पर्व चारों ओर धूमधाम से मनाया गया। विकासखंड ताड़ीखेत के चौकुनी स्थित ब्राइट पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विद्यालय में विद्यार्थियों के द्वारा पौधारोपण किया गया साथ ही कविता लेखन और कला प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपनी अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए विद्यार्थियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया। गुरू पूर्णिमा पर आयोजित कविता लेखन प्रतियोगिता में याम्या, अभिनव, मुकुंद, सुवि, निवेदिता, निशिका, शिवांश, और कला प्रतियोगिता में गायत्री, कीर्तिका, दिव्यांशी, सौरभ, विजय, हर्षिता, भूमिका, मयंक, कार्तिक तथा भाषण प्रतियोगिता में कृशांगी, साक्षी, इशिता, गौरव, नेहा ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रबंधक नंदन सिंह, प्रधानाचार्य नरेन्द्र कुमार, सहित शिक्षक शिक्षिकायें व सभी छात्र, छात्राएं उपस्थित रहे।