गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग

श्रीनगर गढ़वाल। गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर श्रीनगर गौ क्रांति मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सोमवार को तहसील के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। मंच के महासचिव राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष महत्व है और उन्हें राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि गोसंवर्धन के लिए पूज्य गोपाल मणि महाराज ने जीवन समर्पित किया था। ज्ञापन सौंपने के दौरान मंच की अध्यक्ष मंजू मैठानी सहित कई पदाधिकारी और गौभक्त मौजूद रहे।