सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य

सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य


रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के राजकीय इंटर कॉलेज रतूड़ा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में ’’‘बेटी बेणियों दगड़ी छुँई बात सौ सलाह’’’ कार्यक्रम तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ’’‘मन की बात’’’ का सामूहिक श्रवण कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर किया गया।
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पांच लाख से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं, जिनमें लगभग तीन लाख महिलाएं ’’‘लखपति दीदी’’’ बन चुकी हैं। उन्होंने वीबी-जी-राम-जी योजना के तहत पात्र श्रमिकों को प्रतिदिन 300 मजदूरी सीधे बैंक खाते में दिए जाने की जानकारी भी दी। शिविर में विभिन्न विभागों ने योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को लाभ वितरित किए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों को 3.75 लाख की प्रोत्साहन राशि, समाज कल्याण विभाग द्वारा सहायता राशि, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की ओर से आर्थिक सहयोग तथा महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की गई। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रुद्रप्रयाग में विकास कार्यों को नई गति मिली है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *