4.3 किलो गांजा के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

देहरादून। मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान और ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस ने ऋषिकेश में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने आईडीपीएल गोल चक्कर के पास चेकिंग के दौरान नौरंगी लाल (54) और रोहित साहनी (24) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 4 किलो 309 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी सीज कर दी गई।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अलग-अलग स्थानों से गांजा खरीदकर स्थानीय नशा करने वालों और मजदूरों को ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ में मिले अन्य तस्करों के संबंध में भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपदभर में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।