सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते तीन जुआरियों को दबोचा

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते तीन जुआरियों को दबोचा


देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे अभियान में प्रेमनगर पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। गोपनीय सूचना पर पुलिस ने दशहरा ग्राउंड में छापेमारी कर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से जुए में लगाई गई 7,400 की नकदी और ताश की गड्डी बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राव वीरेन्द्र (राजस्थान), ध्रुव भारद्वाज (देहरादून) और सुगम वर्मा (देहरादून) के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ कोतवाली प्रेमनगर में जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपदभर में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *