500 किलो गौमांस के साथ तस्कर गिरफ्तार, वैन भी सीज

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / बादल गोस्वामी,
देहरादून। रायवाला पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान गौमांस तस्करी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से ’’करीब 500 किलोग्राम गौमांस’’ बरामद किया तथा तस्करी में प्रयुक्त वैन को भी सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार बरामद गौमांस बिजनौर से देहरादून सप्लाई के लिए लाया जा रहा था।
नेपाली फार्म तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध वैन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पीछा करने पर वैन एक ट्रक से टकरा गई, जिसके बाद चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में वाहन से 10 कट्टों में गौमांस बरामद हुआ। पशु चिकित्साधिकारी ने परीक्षण के बाद बरामद मांस के गौवंशीय होने की पुष्टि की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ’’मोहम्मद अमन (23)’’ निवासी कार्गी चौक, देहरादून के रूप में हुई है। उसके खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।