जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार में 14 हजार से अधिक लोग हुए लाभान्वित

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार में 14 हजार से अधिक लोग हुए लाभान्वित
 
विकास गर्ग / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में सेवा, सुशासन और समर्पण की थीम पर संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत देहरादून जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया गया। 4 से 23 जुलाई तक आयोजित शिविरों में 44,735 लोगों ने भाग लिया, जबकि 14,500 से अधिक पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न विभागों को 848 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 568 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए भेजा गया। इसके अलावा विभिन्न प्रमाणपत्रों और सेवाओं के लिए 560 आवेदन भी प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सुशासन को जन-जन तक पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। मानसून के कारण जिन क्षेत्रों में शिविर आयोजित नहीं हो सके, वहां बारिश के बाद पुनः जन शिविर लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री स्वयं भी दो शिविरों में शामिल होकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन चुके हैं, जिससे प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है। यह अभियान सरकार और आमजन के बीच संवाद तथा त्वरित समस्या समाधान का प्रभावी मंच बनकर उभरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *