पंकज थपलियाल निर्विरोध बने उपप्रधान

पंकज थपलियाल निर्विरोध बने उपप्रधान


श्रीनगर गढ़वाल। विकासखंड जखोली की पट्टी लस्या स्थित ग्राम पंचायत बच्चवाड़ में पंकज थपलियाल को सर्वसम्मति से निर्विरोध उपप्रधान चुना गया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत उपप्रधान निर्वाचन के दौरान ग्रामीणों और वार्ड सदस्यों ने आपसी सहमति से उनका चयन कर एकता और सौहार्द का परिचय दिया। ग्राम प्रधान वीर विक्रम सिंह रावत ने बताया कि गांव में आपसी मतभेद से बचने के लिए सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। इस अवसर पर कुलदीप सिंह रावत, धूम सिंह रावत, धर्म सिंह रावत, भरत सिंह रावत, उमराव सिंह नेगी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *