अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

टिहरी। ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना हिन्डोलाखाल क्षेत्र से एक तस्कर को 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी दर्शन लाल (46), निवासी नवाकोट जाखणीधार, को अंजनीसैंण क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पकड़ा। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।