15 मोबाइल मालिकों को लौटाकर दून पुलिस ने लौटाई मुस्कान

15 मोबाइल मालिकों को लौटाकर दून पुलिस ने लौटाई मुस्कान
 
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / बेनीराम उनियाल,
देहरादून। दून पुलिस ने सीईआईआर (संचार सारथी) पोर्टल की मदद से गुम हुए 15 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 3.20 लाख रुपये है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सेलाकुई थाना पुलिस ने गुमशुदा मोबाइलों की शिकायत मिलते ही उन्हें सीईआईआर पोर्टल पर ट्रेसिंग के लिए दर्ज किया, जिसके बाद सफलतापूर्वक बरामदगी की गई। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक सेलाकुई थाना पुलिस सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से लगभग 21 लाख रुपये मूल्य के 85 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप चुकी है। पुलिस ने लोगों से मोबाइल गुम होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *