पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 12 वारंटियों को किया गिरफ्तार

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर न्यायालयों से जारी गैर जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली के लिए चलाए जा रहे ’“ऑपरेशन प्रहार”’ अभियान के तहत दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर विभिन्न मामलों में फरार चल रहे 12 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार वारंटियों में अमजद निवासी पटेलनगर, इंद्रपाल निवासी काशीपुर, जोगेंद्र सिंह निवासी चंद्रबनी, अर्चना गुप्ता निवासी चमन विहार, रवि चौधरी व अभिषेक कुमार निवासी विजय पार्क एक्सटेंशन, दिनेश कुमार निवासी चंद्र विहार कारगी, शाहरुख निवासी ब्राह्मणवाला, अंतरिक्ष अरोड़ा निवासी सहारनपुर, करण हमाल निवासी कैंट, कमल कुमार निवासी सेलाकुई तथा शिवराम निवासी सहसपुर शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने वारंटियों और अपराधियों के विरुद्ध अभियान को लगातार प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।