कांग्रेस से इरशाद अली छह साल के लिए निष्कासित

हरिद्वार। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के मामले में हरिद्वार ग्रामीण के कांग्रेस नेता एवं पूर्व पीसीसी सदस्य इरशाद अली को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि पार्टी की नीतियों के विपरीत जाकर अन्य राजनीतिक दल की सदस्यता लेना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। कांग्रेस की इस कार्रवाई को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले संगठन में अनुशासन बनाए रखने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। निष्कासन के बाद क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।