जिला चिकित्सालय में रेडक्रॉस जेनेरिक मेडिकल स्टोर शुरू

जिला चिकित्सालय में रेडक्रॉस जेनेरिक मेडिकल स्टोर शुरू


पौड़ी। जिलाधिकारी एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की जिला शाखा अध्यक्ष स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में जिला चिकित्सालय पौड़ी में रेडक्रॉस जेनेरिक मेडिकल स्टोर का शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने स्टोर का उद्घाटन करते हुए कहा कि इससे मरीजों और उनके परिजनों को गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां कम कीमत पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को अब अस्पताल परिसर में ही आवश्यक दवाइयां मिल सकेंगी, जिससे उपचार का आर्थिक भार कम होगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग एवं रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *