आज होगा विकसित भारत-ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन का शुभारंभ

आज होगा विकसित भारत-ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन का शुभारंभ

देहरादून। राज्य रोजगार गारंटी प्रकोष्ठ, उत्तराखंड शासन एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार विकसित भारत-ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन का प्रदेश स्तरीय शुभारंभ 2 जुलाई को विकासखंड परिसर सहसपुर में होगा। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि कार्यक्रम में ग्राम्य विकास मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आजीविका संवर्धन और स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना है। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय ग्राम्य विकास मंत्री पंजीकृत श्रमिकों से संवाद करेंगे तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित आजीविका मॉडल और विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों, ग्रामीणों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की सहभागिता रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *