वाहन चोरी का 8 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / बेनीराम उनियाल,
देहरादून। विकासनगर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का मात्र 8 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।
घटना 02 जून 2026 की रात की है, जब वादी ताहिर अली की मोटरसाइकिल घर के आंगन से चोरी हो गई थी। मामले में थाना विकासनगर पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और पुराने अपराधियों की निगरानी के आधार पर जांच शुरू की। 03 जून को चेकिंग के दौरान त्यागी फार्म हाउस के पास से आरोपी जुल्फिकार (37 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया, जो ढकरानी क्षेत्र का निवासी है। पूछताछ में उसने नशे की लत के चलते चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ पहले भी आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह पूर्व में जेल जा चुका है। पुलिस ने वाहन बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।