तीनधारा में टेंपो ट्रैवलर पलटा, पुलिस की तत्परता से घायलों को मिला उपचार

तीनधारा में टेंपो ट्रैवलर पलटा, पुलिस की तत्परता से घायलों को मिला उपचार


टिहरी। टिहरी जिले के तीनधारा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी की टीम अपर उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन संख्या डीएल-1-वीसी-4867 के चालक अंकित गुप्ता निवासी दिल्ली ने बताया कि पहिए के नीचे पत्थर आ जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में ललिता सांठे (42) निवासी ठाणे, मुंबई के चेहरे पर तथा चिंतन गोयल (45) निवासी कांदिवली, मुंबई के हाथ में चोट आई। वाहन में सवार अन्य आठ यात्री सुरक्षित रहे।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए बागी अस्पताल देवप्रयाग भिजवाया। इसके बाद जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया।
टिहरी पुलिस ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति में राहत एवं बचाव के लिए पुलिस हर समय तत्पर है। साथ ही यात्रियों और वाहन चालकों से पर्वतीय मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *