केदारनाथ धाम में लागू हुई ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी

केदारनाथ धाम में लागू हुई ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी


रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में बढ़ते सूखे कूड़े के प्रभावी प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के लिए जिला प्रशासन ने ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी लागू की है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के मार्गदर्शन में नगर पंचायत केदारनाथ, हीलिंग हिमालयास फाउंडेशन और सुलभ इंटरनेशनल के सहयोग से यह पहल शुरू की गई है। इसके तहत 400 से 500 ग्राम क्षमता वाले बैगों में सूखा कूड़ा भरकर श्रद्धालुओं को दिया जाएगा, जिसे वे अपने साथ गौरीकुंड तक लेकर आएंगे। इससे धाम क्षेत्र में कूड़े का संचय कम होगा और स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी। हीलिंग हिमालयास फाउंडेशन बैग और संग्रहण की व्यवस्था करेगा, जबकि सुलभ इंटरनेशनल कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण का कार्य करेगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल केदारनाथ के निर्माण में सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *