पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों ने किया एनआईएम भ्रमण

उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय की पहल पर पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों के लिए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) में विशेष भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम महिलाओं द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश में सामूहिक भ्रमण की मांग के बाद आयोजित किया गया।
उपनिरीक्षक गीता के नेतृत्व में आयोजित इस भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों ने एनआईएम परिसर और संग्रहालय का अवलोकन किया। संस्थान के प्रशिक्षकों ने वॉल क्लाइम्बिंग, पर्वतारोहण, आउटडोर-इंडोर प्रशिक्षण और साहसिक खेलों की जानकारी देते हुए बेसिक प्रशिक्षण भी दिया। एसपी कमलेश उपाध्याय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं और बच्चों के मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुलिस परिवार ने इस पहल के लिए एसपी का आभार जताया।