एसआईआर के तहत बीएलओ, सुपरवाइजर व बीएलए को दिया प्रशिक्षण

हरिद्वार। विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत 25-हरिद्वार और 26-रानीपुर विधानसभा क्षेत्रों के बूथ लेवल ऑफिसर, बूथ लेवल सुपरवाइजर तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट का प्रशिक्षण बीएचईएल कन्वेंशन हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ईआरओ एवं उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने की।
मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी ने प्रतिभागियों से निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण में मतदाता सूची शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के पंजीकरण, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन तथा त्रुटि सुधार की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। मुख्य संदर्भदाता डॉ. संतोष कुमार चमोला ने निर्वाचन कार्यों में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम में मीडिया सहायक नोडल अधिकारी गोविन्द कुर्ल, संतोष रावत और प्रकाश चंद देवराणी भी मौजूद रहे।