सेवानिवृत्त पर दी पुलिस कर्मियों को भावभीनी विदाई

देहरादून। माह मई 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के सम्मान में पुलिस लाइन देहरादून में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश ने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शॉल, स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मी हमेशा पुलिस परिवार का अभिन्न अंग रहेंगे और भविष्य में भी पुलिस विभाग उनकी हरसंभव सहायता के लिए तत्पर रहेगा। समारोह में सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए, जिनसे सीख लेने के लिए उपस्थित पुलिसकर्मियों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन भी मौजूद रहे।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी को दी विदाई
चमोली। पुलिस विभाग में 40 वर्षों से अधिक समय तक सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी गिरिश सिंह बिष्ट को पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में आयोजित समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने उन्हें शॉल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गिरीश सिंह बिष्ट ने वर्ष 1986 में फायरमैन के रूप में सेवा शुरू की थी और वर्ष 2025 में मुख्य अग्निशमन अधिकारी बने।