कैबिनेट मंत्री ने जाना घायल महिला का हाल

कैबिनेट मंत्री ने जाना घायल महिला का हाल


श्रीनगर गढ़वाल। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं उच्च शिक्षा मंत्री व श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने बेस चिकित्सालय श्रीनगर पहुंचकर गुलदार के हमले में घायल ओणी गांव निवासी विनीता देवी का हालचाल जाना। दोनों मंत्रियों ने चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा भी दिलाया। इसके अलावा मंत्रियों ने अस्पताल में भर्ती दीपक उनियाल की माता से भी मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *