24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, 7 मोबाइल के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, 7 मोबाइल के साथ शातिर चोर गिरफ्तार


देहरादून। डोईवाला पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एयरपोर्ट तिराहा, जौलीग्रांट क्षेत्र से ओमप्रकाश उर्फ भोन्दा को चोरी किए गए मोबाइल फोन के साथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से घटना में चोरी हुआ पोको 5जी मोबाइल समेत कुल 7 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से मोबाइल चोरी किए थे। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। उसके खिलाफ डोईवाला कोतवाली में चोरी समेत अन्य अपराधों के 10 मुकदमे दर्ज हैं तथा वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। पुलिस अब बरामद अन्य मोबाइलों के संबंध में जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *