युवक का अपहरण कर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

युवक का अपहरण कर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार


देहरादून। सहसपुर क्षेत्र में युवक का अपहरण कर मारपीट और लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 23 मई 2026 को अब्दुल सलाम निवासी केदारावाला ने कोतवाली सहसपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि राघव और उसके साथियों ने बालूवाला क्षेत्र में उनकी मोटरसाइकिल रोककर मारपीट की, जबरन कार में बैठाकर शंकरपुर ले गए तथा पांच हजार रुपये लूट लिए। मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने जांच के दौरान नामजद आरोपी राघव शर्मा निवासी सहारनपुर, हाल निवासी सेलाकुई, देहरादून को गिरफ्तार किया। पुलिस अन्य आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाने में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *