युवक के अपहरण व मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

युवक के अपहरण व मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार


देहरादून। कोतवाली सहसपुर क्षेत्र में युवक का अपहरण कर मारपीट और लूट करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वादी अब्दुल सलाम ने शिकायत दी थी कि राघव और उसके 6-7 साथियों ने उनकी मोटरसाइकिल रोककर मारपीट की, जबरन गाड़ी में बैठाकर शंकरपुर ले गए और 5 हजार रुपये लूट लिए।
मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने साक्ष्यों के आधार पर राघव शर्मा को गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों की तलाश और जांच जारी है। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *