709 ग्राम अवैध चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

709 ग्राम अवैध चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार


चमोली। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना थराली पुलिस ने 709 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में की गई।
24 मई 2026 को डाक बंगला वन्यडॉन थराली के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जिसे रोकने पर वह भागने लगा। घेराबंदी कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में बैग से 709 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान प्रताप सिंह निवासी बेराधार, थराली के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *