हरिद्वार में तमंचा पर डिस्को डांस, पुलिस ने उतारी खुमारी, तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

हरिद्वार में तमंचा पर डिस्को डांस, पुलिस ने उतारी खुमारी, तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
 

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / जोगेंद्र मावी,
हरिद्वार। जश्न में टशन देने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसने बर्थडे पार्टी में तमंचा लहराकर डिस्को डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। हालांकि बड़ा सवाल यह भी है कि हरिद्वार जिले में इतने तमंचे आ कहां से रहे हैं।
कोतवाली रूडकी क्षेत्रान्तर्गत सोशल मिडिया पर अवैध अस्लाह के साथ नाच रहे युवक का विडियो तेजी से वायरल हो रहा था। जिसका संज्ञान पुलिस ने लिया। कोतवाली रुड़की पुलिस ने सर्विस लाइन डबल फाटक से अंशुल कुमार नाम को युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया। आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 203 /2026 धारा 25 आर्म्स अधि0 पंजीकृत किया गया है।
विवरण आरोपित
अंशुल कुमार पुत्र देवेन्द्र राम उम्र 22 वर्ष निवासी शाकुम्बरी इन्क्लेब दिल्ली रोड कोतवाली रुड़की हरिद्वार
पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग
एसआई पुष्पेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल रजत चौधरी, हैड कांस्टेबल नूर मलिक, कांस्टेबल अरविंद कुमार, अनिल शर्मा का सहयोग रहा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *