कैबिनेट मंत्री ने की ग्राम्य विकास एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री ने की ग्राम्य विकास एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा


टिहरी गढ़वाल। कलेक्ट्रेट सभागार में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम तथा खादी एवं ग्रामोद्योग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। मंत्री ने जनपद में चल रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए महिलाओं को स्वरोजगार इकाइयों में प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्कूल ड्रेस, क्राफ्ट्समैन कटिंग और महिलाओं द्वारा स्टिचिंग व फिनिशिंग आधारित उत्पादन इकाइयों के विस्तार पर जोर दिया। साथ ही कीवी खेती, मालू पत्तों से पर्यावरण अनुकूल उत्पाद, बुरांश जूस, प्लम ऑयल और बेकरी उद्योग को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने पशुपालन और स्थानीय उत्पादों के वैल्यू एडिशन को भी महत्वपूर्ण बताया। सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *