रेनबो पब्लिक स्कूल में छात्र प्रतिनिधि बोर्ड का गठन

श्रीनगर। रेनबो पब्लिक स्कूल, चौरास (श्रीनगर गढ़वाल) में छात्र प्रतिनिधि बोर्ड का गठन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. रेखा उनियाल मुख्य अतिथि रहीं जबकि उप प्रधानाचार्य रिद्धिस उनियाल भी उपस्थित रहे। विभिन्न हाउसों के लिए कप्तान और उप कप्तान चुने गए, जिनमें रेड, ब्लू, ग्रीन और यलो हाउस शामिल रहे। साथ ही डिसिप्लिन, स्पोर्ट्स, कल्चरल कैप्टन तथा हेड बॉय-हेड गर्ल का भी चयन किया गया। चयनित छात्रों को बैज और सैश पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने छात्रों को अनुशासन, जिम्मेदारी और समन्वय के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई तथा विद्यालय की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया।