चारधाम यात्रा: दोनों धामों के लिए सुपर नोडल अधिकारी नियुक्त, सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

चारधाम यात्रा: दोनों धामों के लिए सुपर नोडल अधिकारी नियुक्त, सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात


उत्तरकाशी। आगामी चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होने जा रही है, जिसके मद्देनजर जनपद प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यात्रा उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रबंधन व्यवस्था लागू की गई है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशानुसार, यमुनोत्री धाम के लिए मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह तथा गंगोत्री धाम के लिए अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र को सुपर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी दोनों धामों में यात्रा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और अन्य आवश्यक सेवाओं के सुचारू संचालन हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर अधिकारियों की तैनाती की गई है। साथ ही स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, परिवहन और सफाई व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी भी नामित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को नियमित निरीक्षण एवं सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा अनुभव प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *