कुम्भ मेला-2027 के स्थायी कार्य 31 अक्टूबर तक पूर्ण करने के दिए निर्देश

सुमित तिवारी / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
हरिद्वार। आगामी कुम्भ मेला-2027 के सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर मेला प्रशासन ने स्थायी विकास कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के लिए विशेष अभियान तेज कर दिया है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, यातायात सुगमता और स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत सभी स्थायी कार्यों को 31 अक्टूबर 2026 तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
मेलाधिकारी सोनिका के निर्देशन में निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है। गुणवत्ता नियंत्रण के लिए नामित अधिकारी लगातार स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। मेला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा।
इसी क्रम में मंगलवार को अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने विभागीय अधिकारियों के साथ विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अभियंताओं को निर्देश दिए कि निर्धारित समयसीमा के अनुरूप कार्यों में तेजी लाई जाए तथा निर्माण सामग्री की नियमित जांच और गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक परियोजना की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से मेला कार्यालय को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।
अपर मेलाधिकारी ने धनौरी-सिडकुल लिंक मार्ग पर पथरी रौ नदी-पुरानी गंग नहर पर स्वीकृत पुल, बहादराबाद विकासखंड में धनौरी-सिडकुल मोटर मार्ग के डामरीकरण तथा रोशनाबाद में निर्माणाधीन औषधि भंडारण कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि 251.98 लाख की इस स्वास्थ्य परियोजना के पूर्ण होने से कुम्भ मेला अवधि के साथ-साथ भविष्य में भी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। निरीक्षण के दौरान तकनीकी सेल के अधिशासी अभियंता प्रवीन कुमार सहित संबंधित विभागों के अभियंता उपस्थित रहे।