शिक्षा मंत्री के नेतृत्व में एक्सपोजर विजिट पर जाएंगे विधायक व अधिकारी

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। उच्च एवं विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में विधायकों एवं विभागीय अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल विभिन्न राज्यों के एक्सपोजर विजिट पर जाएगा। इस दौरान दिल्ली में विद्यालयी शिक्षा और आंध्र प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में संचालित सफल योजनाओं व नवाचारों का अध्ययन किया जाएगा। डॉ. रावत ने बताया कि अन्य राज्यों के सफल शिक्षा मॉडल अपनाकर प्रदेश में सरकारी विद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता और दक्षता में सुधार किया जाएगा। उच्च शिक्षा के भ्रमण के दौरान दल ’’आंध्र प्रदेश राज्य कौशल विकास निगम’’ सहित विभिन्न संस्थानों का अध्ययन करेगा। एक्सपोजर विजिट की तिथि शीघ्र तय की जाएगी।