जल जीवन मिशन के तहत वन भूमि हस्तांतरण में तेजी लाने के निर्देश

जल जीवन मिशन के तहत वन भूमि हस्तांतरण में तेजी लाने के निर्देश


उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जिला मुख्यालय में जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत पेयजल योजनाओं हेतु वन भूमि हस्तांतरण से जुड़े विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
उन्होंने सभी लंबित प्रस्तावों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण कर योजनाओं का कार्य समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विभागों को आपसी समन्वय के साथ औपचारिकताएं जल्द पूरी करने, समस्याओं से अवगत कराने तथा पर्यावरण संरक्षण मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा, ताकि प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में डीएफओ डीपी बलूनी, रविंद्र पुंडीर, एसई लोनिवि विजय कुमार सहित अन्य अधिकारी वीसी से जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *