गुमशुदाओं की तलाश को गति देगा “ऑपरेशन स्माईल” अभियान

उत्तरकाशी। उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों की तलाश हेतु संचालित ’’“ऑपरेशन स्माईल”’’ अभियान को पुनः दो माह तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में अंतर्विभागीय कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला में आधुनिक तकनीक, संवेदनशीलता एवं विभागीय समन्वय से गुमशुदाओं की त्वरित तलाश व पुनर्वास पर चर्चा की गई। अभियान के प्रभावी संचालन हेतु विशेष टीम गठित की गई है, जिससे वर्षों से लंबित मामलों के निस्तारण को गति मिल सके।