फिल्म के विरोध में यादव समाज ने सौंपा एडीएम को ज्ञापन

हरिद्वार। यादव समाज के पदाधिकारियों ने सोमवार को अपर जिलाधिकारी को यादव जी की लव स्टोरी फिल्म के विरोध में ज्ञापन सौंपा।
अखिल भारतीय यादव महासभा के संरक्षक चंद्रशेखर ने कहा कि फिल्म में यादव समाज की बहू-बेटियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है, जो अस्वीकार्य है। संरक्षक आशीष यादव ने बताया कि फिल्म से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। समाज ने सरकार व सेंसर बोर्ड से फिल्म की रिलीज पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। चेतावनी दी गई कि मांग न माने जाने पर सड़क से सिनेमाघरों तक विरोध किया जाएगा। बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित रहे।