राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित हुए डॉ॰ चंद्र लाल भारती

देहरादून। उत्तराखंड जल विद्युत लिमिटेड के उज्ज्वल भवन, बलूपुर में आयोजित समारोह में एक इंस्टिटयृट द्वारा देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लगभग 60 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड सरकार के काबीना मंत्री सुबोध उनियाल तथा कैंट विधायक सविता कपूर ने की।
जनपद उत्तरकाशी के डॉ॰ चंद्र लाल भारती को मानवाधिकार और दलित उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए “ह्यूमन राइट्स एंड दलित अपलिफ्टमेंट लीडरशिप” राष्ट्रीय अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। डॉ॰ भारती वर्तमान में मानवाधिकार विषयों पर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं और पूर्व में भी कई राष्ट्रीय सम्मानों से अलंकृत हो चुके हैं।