डीएम ने शिविर में 8 लाख स्वीकृत, विधायक ने 28 लाख की घोषणा की

उत्तरकाशी। “प्रशासन चला गांव की ओर” अभियान के समापन पर डिंगाड़ी गांव में आयोजित शिविर में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने आपदा से क्षतिग्रस्त मुराड़ी पुल के निर्माण हेतु 8 लाख रुपये स्वीकृत किए। विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सरबड़ियार क्षेत्र के गांवों के लिए विधायक निधि से 28 लाख रुपये देने की घोषणा की। शिविर में 16 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 13 का मौके पर निस्तारण किया गया। सड़क, राशन कार्ड, आधार शिविर और भूस्खलन सर्वे से जुड़ी मांगों पर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।