होली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती, 156 नमूने जांच को भेजे

होली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती, 156 नमूने जांच को भेजे


पौड़ी। होली पर्व से पूर्व खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने पौड़ी जनपद में विशेष अभियान चलाया। सहायक आयुक्त पी.सी. जोशी ने बताया कि 156 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए, जिनमें से 16 मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए।
दोषी विक्रेताओं के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने व्यापारियों को स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *