एसएसपी ने किया पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण

पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार द्वारा पुलिस कार्यालय पौड़ी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सभी शाखाओं के अभिलेख, पत्रावलियों एवं लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई।
एसएसपी ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, इंडेक्सिंग एवं डिजिटलीकरण पर विशेष जोर देते हुए लंबित मामलों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। डीसीआरबी शाखा को गुमशुदा व्यक्तियों व वाहनों का विवरण संबंधित पोर्टलों पर अद्यतन करने तथा महिला काउंसिलिंग सेल को पॉक्सो मामलों में पीड़िताओं को सहायता राशि का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, अनुशासन और जवाबदेही बनाए रखने पर बल दिया।