जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को मिला स्वास्थ्य व जीवन मार्गदर्शन

जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को मिला स्वास्थ्य व जीवन मार्गदर्शन


हरिद्वार। भारत सरकार द्वारा संचालित किशोरावस्था (एडोलेसेंट) जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत वजीराबाद कन्या हाईस्कूल में सुप्रयास संस्था की महिला स्वास्थ्य सचिव डॉ. श्वेता शर्मा खंडूरी एवं महामंत्री डॉ. सत्यनारायण शर्मा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।
डॉ. श्वेता शर्मा ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक व मानसिक परिवर्तनों, उनसे उत्पन्न समस्याओं तथा उनके समाधान पर जानकारी दी और बालिकाओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। डॉ. सत्यनारायण शर्मा ने किशोरावस्था को जीवन निर्माण की नींव बताते हुए भावनात्मक संतुलन, लक्ष्य निर्धारण एवं प्रेरणादायक उदाहरणों के माध्यम से मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एवं शिक्षिकाओं ने भी छात्राओं का मार्गदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *