छात्र-छात्राओं को पुलिस ने पढ़ाया जागरूकता का पाठ

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर विकासनगर क्षेत्र में दून पुलिस द्वारा पुलिस आपके द्वार अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कोतवाली विकासनगर पुलिस टीम ने एसजीआरआर पब्लिक स्कूल में पहुंचकर छात्र-छात्राओं, अध्यापकगणों एवं आमजन को साइबर अपराध, महिलाओं से संबंधित अपराधों तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न एवं साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही आपात स्थिति में सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर 112, 1090 एवं 181 की जानकारी दी गई। पुलिस ने नशे के विरुद्ध सहयोग का आह्वान किया।