नून नदी किनारे खेल मैदान की बाढ़ सुरक्षा को मिली मंजूरी

नून नदी किनारे खेल मैदान की बाढ़ सुरक्षा को मिली मंजूरी


देहरादून। गुरुवार को जनपद देहरादून के विकासखंड सहसपुर अंतर्गत नून नदी के दायें तट पर स्थित ग्राम दयानगर एवं जामुनवाला के खेल मैदान की बाढ़ सुरक्षा हेतु पुस्ता स्वीकृत होने से क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। वर्षों से बरसात के दौरान बाढ़ की आशंका से चिंतित ग्रामीणों को इस निर्णय से बड़ी राहत मिली है। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के प्रयासों से स्वीकृत इस निर्माण कार्य से खेल मैदान सुरक्षित रहेंगे और आसपास की आबादी को जलभराव व कटाव से संरक्षण मिलेगा। क्षेत्रवासियों ने इसे युवाओं के खेल भविष्य और गांव की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *