उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारियों का अंांदोलन आज से

देहरादून। उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा, यमुना घाटी की एक सभा महाप्रबंधक कार्यालय, डाकपत्थर विद्युत भवन में आयोजित की गई। सभा में यमुना परियोजना की भूमि यूआईआईबी को हस्तांतरित किए जाने, 2020 के बाद नियुक्त कार्मिकों के लिए विभागीय विद्युत संयोजन, उपनल संविदा कर्मियों के नियमितीकरण, समान कार्य समान वेतन, पुरानी पेंशन व्यवस्था तथा केंद्र द्वारा दिए गए 19 सूत्रीय मांग पत्र पर चर्चा की गई। समस्याओं का समाधान न होने पर 20 फरवरी से आंदोलन नोटिस देने का निर्णय लिया गया। प्रथम चरण में 21 फरवरी से काली फीती बांधकर विरोध, इसके बाद गेट मीटिंग व धरना कार्यक्रम प्रस्तावित है।