इंडोनेशिया पैरा थ्रो बॉल सीरीज में भारतीय टीम ने जीता गोल्ड

देहरादून। इंडोनेशिया में आयोजित इंडोनेशिया पैरा थ्रो बॉल सीरीज 2026 में भारतीय पैरा थ्रो बॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। इस ऐतिहासिक जीत में चिकित्सा अधिकारी डॉ. अकलीम अहमद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उपलब्धि की खबर मिलते ही लक्सर क्षेत्र के नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में जश्न का माहौल बन गया।
डॉ. अकलीम अहमद वर्तमान में जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा में चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात हैं और मूल रूप से सुल्तानपुर आदमपुर, तहसील लक्सर, जनपद हरिद्वार के निवासी हैं। अंतरराष्ट्रीय मंच पर गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने अपने क्षेत्र और विभागकृदोनों को गौरवान्वित किया है।