दिव्यांगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर योजनाओं से करें लाभान्वित

दिव्यांगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर योजनाओं से करें लाभान्वित


पौड़ी। सोमवार को जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम से जुड़े मामलों एवं दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए तथा पुलिस एफआईआर के बाद शीघ्र व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करे।
दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की समीक्षा में स्वरोजगार से जोड़ने की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण देने के साथ-साथ शिविरों के माध्यम से योजनाओं व स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी जाए। रोजगार की मांग पर दिव्यांगजनों का डाटा संकलित कर आवश्यकतानुसार इकाइयाँ स्थापित कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान, पर्याप्त सहायक उपकरण उपलब्ध कराने, समग्र दिव्यांग डेटाबेस तैयार करने और जिला अस्पताल में तकनीकी सेवाओं के प्रभावी संचालन के भी निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक अनूप काला सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *