अस्सी गंगा घाटी केलसू क्षेत्र का किया भ्रमण

अस्सी गंगा घाटी केलसू क्षेत्र का किया भ्रमण


उत्तरकाशी। अस्सी गंगा घाटी अंतर्गत केलसू क्षेत्र में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने व्यापक जनसंपर्क एवं क्षेत्र भ्रमण किया। उन्होंने गंगोरी, रवाड़ा, गजोली, नौगांव और अगोड़ा गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने मुख्य सड़क मार्ग की खराब स्थिति को प्रमुख मुद्दा बताया। पूर्व विधायक ने समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों में प्रभावी पहल का आश्वासन दिया। भ्रमण के दौरान वे अगोड़ा गांव में आयोजित शिव महापुराण कथा में भी शामिल हुए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *