आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर हुआ परीक्षण

उत्तरकाशी। ग्राम सभा भंकोली स्थित राजकीय इंटर कॉलेज भंकोली में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम भटवाड़ी ने की, जबकि मुख्य चिकित्साधिकारी एवं जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी उत्तरकाशी की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयुष्मान आरोग्य मंदिर भंकोली द्वारा आयोजित इस शिविर में 60 लाभार्थियों को निःशुल्क परामर्श एवं आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गईं।