पति से कहासुनी के बाद घर से निकली महिला

पति से कहासुनी के बाद घर से निकली महिला


चमोली। ज्योतिर्मठ निवासी 22 वर्षीय महिला के बिना बताए घर से निकलने की सूचना व्हाट्सएप के माध्यम से चमोली पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और सघन चेकिंग के दौरान महिला चमोली पुल के पास सुरक्षित मिली। उसे सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली लाया गया। पूछताछ में महिला ने पति से कहासुनी के बाद गुस्से में घर छोड़ने की बात कही। पुलिस ने पति से संपर्क कर समझाइश के बाद महिला को सकुशल उनके सुपुर्द किया। परिजनों ने पुलिस की त्वरित व संवेदनशील कार्रवाई की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *