भटवाड़ी ब्लॉक प्रधान संगठन को मिला नया नेतृत्व

उत्तरकाशी। भटवाड़ी ब्लॉक प्रधान संगठन की बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर अजीत पाल सिंह पंवार को संगठन का ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पुष्पा भट्ट को सौंपी गई, सचिव के रूप में अंजू, कोषाध्यक्ष के रूप में अनुसूया, महामंत्री के पद पर प्रकाश और मंत्री पद पर प्रद्युमन सिंह को चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रधान संगठन को सशक्त बनाने, ग्राम पंचायतों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लेते हैं। बैठक में उपस्थित प्रधानों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएँ दीं।