हर माह प्रथम व तृतीय मंगलवार को होगा तहसील दिवस

हर माह प्रथम व तृतीय मंगलवार को होगा तहसील दिवस


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से वर्ष 2026 के लिए तहसील दिवसों का तहसीलवार रोस्टर जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जनपद में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को तहसील दिवस आयोजित किए जाएंगे।
तहसील दिवस के दौरान आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा और संबंधित विभागीय अधिकारी मौके पर ही शिकायतों का निस्तारण करेंगे। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बताया कि यह पहल जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। जनवरी माह में 6 जनवरी को चाकीसैंण और 20 जनवरी को थलीसैंण, फरवरी में 3 फरवरी को श्रीनगर और 17 फरवरी को सतपुली, मार्च में 17 मार्च को यमकेश्वर, अप्रैल में 7 अप्रैल को पौड़ी और 21 अप्रैल को कोटद्वार, मई में 5 मई को घुमाकोट और 19 मई को बीरोंखाल में तहसील दिवस आयोजित होंगे। इसी क्रम में जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में भी निर्धारित तिथियों पर तहसील दिवस आयोजित किए जाएंगे, ताकि जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *